एक गांव था.. नाम क्या था पता नहीं। तो चलिए इसे एक नाम दे देते हैं , अब कहानी में बिना नाम के काम नहीं चलता। लेकिन ऐसा किस महा पुरुष ने कहा ? मुझे तो याद नहीं .. तो चलिए गाँव का नाम रहने ही देते हैं। तो एक गांव था दूर पहाड़ों के बीच बांज और बुरांश के जंगलों से घिरा हुआ। लोग कहते थे कि स्वर्ग की यात्रा करते पांडव इस गांव से होकर गुज़रे थे, यहाँ भीम ने अपने हाथों से एक चूल्हा बनाया था। खैर कहानी ना पांडवों की है और ना उस चूल्हे की। तो चलिए वापस पहाड़ों के बीच बांज और बुरांश से घिरे इस गांव में वापस आ जाते हैं, जहाँ कंचे खेलते कुछ लड़के धारा के भूत की बात कर रहें हैं। अरे !!! मैंने तो धारा के बारे में आपको बताया ही नहीं। दरअसल, इस बेनाम गांव से कुछ एक - आध किलोमीटर की दूरी पर धारा थी, बड़े बूढ़ों की माने तो हज़ारों साल पहले इस धारा से अमृत बहता था, जहाँ देवता अमृत पीने आते थे। अब भी गहरी काली रात में पहाड़ों की देवी इस धारा पर अपना कलश भरने आती है और फिर धारा वाले गांव (जिसका नाम रहने ही दीजिये...